हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

कांग्रेस राज में पुनः प्रदेश में चिटों पर भर्तियों को दौर शुरू, भाजपा के पास इस बावत पुख्ता सबूत: सत्ती

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने चिटों पर भर्तियों के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा भाजपा पर कानूनी कार्यवाही करने के ब्यान का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देर सवेर इस घोटाले का फैसला न्यायलय में ही होना है ऐसे में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमण्डल में थोड़ी सी भी हिम्मत है तो वह जरूर न्यायलय का दरवाजा खटखटाएं भाजपा वहीं सबूत भी उपलब्ध करवाएगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकारों का इतिहास रहा है कि उन्होंने नौकरियां देने में हमेशा भाई भतीजावाद व भ्रष्टाचार ही किया है। पूर्व में 1993 से 1998 के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चिटों में हजारों नौकरियां दी गई थी। इस बावत जांच के लिए बनी हर्ष गुप्ता और अभय शुक्ला जांच समितियां भी इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि इस दौरान लगभग 2900 नौकरियां चिटों पर दी गई थी।

पूर्व भाजपा सरकार पर नौकरियों पर हेरा फेरी के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार व धांधलियां के आरोपों से लोगों का ध्यान बटाने के लिए मुख्यमंत्री व सहयोगी मंत्री भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। पूर्व में भी 2003 से 2007 के बीच मुख्यमंत्री चार वर्षों तक ऐसा ही राग अलापते रहते थे। हमीरपुर अधिनस्थ चयन बोर्ड के कम्प्यूटरों की हार्ड डिस्क तक की जॉंच उन्होंने, सीएफएल हैदराबाद में करवाई और उस समय जॉंच नतीजों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सभी आरोप निराधार पाये गए थे। अपने विरूद्ध मुकदमों को झूठा और भाजपा नेताओं की साजिस बताने के मुख्यमंत्री के ब्यान का कड़ा प्रतिकार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्थिति उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की है। यह वीरभद्र सिंह ही हैं जिन्होंने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ एक के बाद एक करके अनेकों झूठे मुकदमें बनाए हैं और यही वजह है कि यह झूठे मुकदमें न्यायालय की कसौटी खरा नहीं उतर रहे हैं और एक के बाद एक करके खारिज हो रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने इस दावे पर पूरी तरह से अडिग है कांग्रेस राज में पुनः प्रदेश में चिटों पर भर्तियों को दौर शुरू हो गया है। भाजपा के पास इस बावत पुख्ता सबूत है। भाजपा कांग्रेस को चुनौति देती है कि भाजपा द्वारा अरोपित नौकरियों के मामलों की जॉंच उच्च न्यायलय के वर्तमान या सेवानिवृत न्यायधीश से करवाएं भाजपा निश्चित रूप से सारे सबूतों को उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *