भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026; राज्य स्तरीय (फेस-1) चयन प्रशिक्षण 19 जनवरी को लुहणू मैदान बिलासपुर में
भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026; राज्य स्तरीय (फेस-1) चयन प्रशिक्षण 19 जनवरी को लुहणू मैदान बिलासपुर में
शिमला: जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, शिमला राकेश धौता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026 के लिए अनुसूचित जनजाति के खिलाड़ियों के चयन के लिए राज्य स्तरीय (फेस-1) चयन प्रशिक्षण 19 जनवरी, 2026 को लुहणू मैदान, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह चयन प्रशिक्षण एथलेटिक्स, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी एवं फुटबॉल खेलों में पुरुष एवं महिला (ओपन आयु वर्ग) के लिए आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रशिक्षण में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनके पास वैध अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं हिमाचल प्रदेश अधिवास प्रमाण पत्र उपलब्ध होगा।
उन्होंने जिला के सभी प्रशिक्षकों से अनुरोध किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र से पात्र अनुसूचित जनजाति खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें चयन प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा/दैनिक भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2803981 अथवा ई-मेल shimladysso757@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।