ताज़ा समाचार

हिमाचल: प्रदेश में मौसम खराब होने के आसार…

हिमाचल: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 15 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 16 से 20 जनवरी के मध्य बारिश-बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मण्डी, किन्नौर व लाहौल-स्पीति में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम में संभावित इस बदलाव से पहले 14 व 15 जनवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जलाशयों से सटे जिलों में 15 जनवरी तक सुबह और शाम को घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहने का अलर्ट है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed