हिमाचल: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस प्रदेश में 5 जनवरी से जिलों व ब्लॉकों में करेगी धरना प्रदर्शन

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि देश में मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने व इसके मूल उद्देश्य कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश में 5 जनवरी से क्रमबद्ध जिलों व ब्लॉकों में धरने प्रदर्शन आयोजित करेंगी। उन्होंने कहा है कांग्रेस बूथ स्तर तक इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी।
आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्रीमंडल के अन्य सहयोगियों,पार्टी नेताओं के साथ सांकेतिक अनशन पर बैठने के बाद विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने व इसके मूल उद्देश्यों को कमजोर करने का डटकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा है कि इसके लिए कांग्रेस पूरे देश में राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है,जिससे केंद्र की भाजपा सरकार को इसके मूल स्वरूप में लाने के लिये बाध्य किया जा सकें। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सोची समझी राजनीति के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाने के साथ साथ जिस जल्दबाजी में,अपने किसी भी सहयोगी दल को विश्वास में लिए बगैर,बगैर मंत्रिमंडल की चर्चा किये इसे राष्ट्रपति से मंजूर करवाया वह बहुत ही निदनीय है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई संशोधन सीमित चर्चा के बाद पास कर रातों रात राष्ट्रपति से मंजूर करवाया हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल इस बिल पर विस्तृत चर्चा चाहते थे, पर ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है, जनमत का अपमान किया जा रहा है,गरीबो का अधिकार छीना जा रहा है उसके खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुटता के साथ मैदान में उतर कर भाजपा की तानाशाही का अंत करने के लिये लोगों को जागरूक करेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed