कुल्लू: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 5 घायल; मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

कुल्लू:  कुल्लू जिले में भुंतर नरोगी रूट पर एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जानकारी अनुसार त्रैमोड़ के समीप हुई एचआरटीसी की बस 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में दो की मौत और 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया जा रहा है। मौके पर पुलिस व स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। बस में आठ यात्री सवार थे। हादसे का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतकों के नाम:– गोदावरी पत्नी गुरवचन सिंह निवासी VPO मंगलौर तह0 बंजार जिला कुल्लू उम्र 40 वर्ष
विजय कुमार पुत्र जीत राम निवासी VPO पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू उम्र 32 वर्ष

घायलों के नाम:– प्रिया शर्मा पत्नी यशपाल शर्मा निवासी गांव व डाकघर भलयानी तहसील व जिला कुल्लू उम्र 32 वर्ष
रूम सिंह पुत्र होत राम निवासी VPO पिपलागे तह भुंतर जिला कुल्लू उम्र 30 वर्ष
दिनेश कुमार पुत्र वेद राम निवासी गांव ठेला डाकघर बजौरा तहसील भून्तर जिला कुल्लू 30 साल
दिनेश कुमार पुत्र करम सिहं निवासी गांव कहनवाल तहसील सदर मंडी जिला मंडी उम्र 47 (बस ड्राइवर)
दीपक कुमार पुत्र स्व0 रजनीश कुमार निवासी गांव बगीचा डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू उम्र 30 वर्ष (बस कंडक्टर)
उपरोक्त मृतकों एवम घायलों की सूची की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है।

कुल्लू जिला के त्रैहण मोड़ के समीप हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गहरा शोक व्यक्त किया है।
सूचना के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस आज नरोगी से भुतंर की ओर आ रही थी और त्रैहन मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मुख्यमंत्री ने कुल्लू के उपायुक्त से दूरभाष पर सम्पर्क कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की और हादसे के प्रभावितों को अनुग्रह राशि तुरंत जारी करने के निर्देश भी दिए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ज़िला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए एवं घायलों को 15-15 हजार रुपए की त्वरित राहत राशि प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed