CM बोले- सुक्खू हम चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले; यदि भाजपा विधायक वॉकआउट का ही मन बनाकर आएंगे, तो उसमें सरकार क्या कर सकती है?

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सायं विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए कांगड़ा जिला के धर्मशाला पहुंचे।
इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, एपीएमसी कांगड़ा की अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होगा।

पत्रकारों से बातबातचीत में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा  कि भाजपा की ओर से सदन में उठाए जाने वाले प्रश्न तथ्य और सच्चाई पर आधारित होने चाहिए। केवल राजनीतिक शोर या सनसनी फैलाने से जनता का हित नहीं होता। सदन में उठाए जाने वाले हर गंभीर मुद्दे और प्रस्ताव पर हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से विचार करेगी।

हम चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले। यदि भाजपा विधायक वॉकआउट का ही मन बनाकर आएंगे, तो उसमें सरकार क्या कर सकती है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed