प्रदेश में महिला कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाना चाहिए – सुरभि वर्मा
प्रदेश में महिला कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाना चाहिए – सुरभि वर्मा
शिमला : प्रदेश मामलों की प्रभारी सुरभि वर्मा ने प्रदेश महिला कांग्रेस से प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के साथ फील्ड में उतरने को कहा है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए सुरभि वर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रदेश में महिला सदस्यता अभियान को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला व ब्लॉक महिला कांग्रेस की कार्यकारणी का गठन कर दिया जाएगा। जिस से केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से प्रदेश की महिलाओं को भलीभांति अवगत करवाया जा सकें। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस पूरी एकजुटता से खड़ी हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी कार्यक्रम केंद्रीय आलाकमान या प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिलते है उसे सफलता पूर्वक पूरा किया जा रहा है। जैनब चंदेल ने बैठक में मौजूद महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही प्रदेश में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में महिलाओं की बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है,इसके लिए वह सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करती हैं। जैनब चंदेल ने कहा कि महिलाओं को घर की जिम्मेवारी के साथ साथ राजनैतिक, व सामाजिक कार्यो को समय देना एक बड़ी चुनौती होती है बाबजूद इसके वह संगठन के कार्यो को उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है।