प्रतिभा सिंह ने प्रतिमा अनावरण में उपस्थित सभी लोगों का जताया आभार
प्रतिभा सिंह ने प्रतिमा अनावरण में उपस्थित सभी लोगों का जताया आभार
शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि इस जन सैलाब ने साबित कर दिया है कि प्रदेश के लोग आज भी वीरभद्र सिंह व उनकी विचारधारा के साथ वैसे ही खड़े है जैसे पहले, उनके जीवन काल मे साथ खड़े रहते थे। उनके प्रति इस प्यार व स्नेह के लिये होली लॉज हमेशा ही प्रदेशवासियों का आभारी व ऋणी रहेगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शिमला के ऐतहासिक रिज मैदान पर स्थापित वीरभद्र सिंह की प्रतिमा सदैव हम सबको साथ लेकर प्रेमभाव से आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा है कि भले ही अब वीरभद्र सिंह जी हमारे बीच नही है पर उनके आदर्श,उनके कार्य उनका आशीर्वाद हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित इस समारोह में उपस्थित सभी केंद्रीय नेताओं रजनी पाटिल,राजीव शुक्ला, सचिन पायलट,दीपेंद्र हुड्डा,चेतन चौहान, विदित चौधरी व प्रदेश के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह ऐतहासिक समारोह प्रदेश की जनता की भावना का सम्मान और कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।