राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिलासपुर बस हादसे पर जताया गहरा शोक

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। NDRF की टीमें घटना स्थल पर पहुँच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

सम्बंधित समाचार

Comments are closed