प्रतिभा सिंह बोलीं- भारी बारिश व भूस्खलन से जानमाल का भारी नुकसान; प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है विपरीत असर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा से आपदा राहत कार्यो को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति न करने को कहा हैं। प्रदेश में  भारी बारिश व भूस्खलन से जानमाल का बहुत नुकसान हो रहा हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा हैं। किसानों, बागवानों की फसलें बर्बाद हो गई है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आपदा राहत को लेकर भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने व भाजपा के किसी भी झूठे प्रचार से लोगों को सचेत करने को भी कहा हैं।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क,पेयजल व बिजली आपूर्ति की बहाली कर दी गई हैं। उन्होंने कहा है कि आपदा प्रभावित लोगों की भी हर प्रकार से मदद के लिये प्रदेश सरकार पूरी तरह बचनबद्ध हैं। उन्होंने आपदा के इस समय में जन सहयोग का आग्रह करते हुए सभी से राहत कोष में अंशदान देने व प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का आह्वान किया हैं।
 प्रतिभा सिंह ने  उन राज्यों का भी आभार व्यक्त किया है जो इस समय प्रदेश की  किसी न किसी तरह आर्थिक व अन्य सामान की मदद कर रहें हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed