प्रदेश में पर्यावरण सरंक्षण की बहुत जरूरत – राठौर

शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के चलते अभी तक  प्रदेश को 5000 करोड़ का नुकसान आंका गया है और वर्तमान स्थिति के चलते इसके बढ़ने की आशांका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण सरंक्षण की बहुत जरूरत है। अवैध कटान व अवैध खनन पर पूरी तरह नज़र रखते हुए इस पर पूरी तरह रोक लगाने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण इसकी गुणवत्ता पर भी कड़ी नज़र रखने की जरूरत हैं। भूस्खलन के ऐसे स्थलों को चिन्हित करने व समय पर उन जगहों को सुधारा जाना चाहिए जिससे नुकसान से बचा जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा के समय लोगों को राहत पहुंचाने के लिये दिन रात कार्य कर रही है पर इसके लिए केंद्र का सहयोग बहुत ही जरूरी है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस की सरकार को चुना है पर केंद्र में प्रदेश के चार लोकसभा व तीन राज्यसभा के सांसद भेजे है,इसलिए केंद्र सरकार को प्रदेश की दिल खोल कर मदद करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश के भाजपा सांसदों   से आपदा के इस समय मे एकजुट होकर प्रदेश की मदद करने व केंद्र सरकार से प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद करने का आग्रह किया हैं । उन्होंने कहा कि यह समय किसी भी प्रकार की राजनीति न कर प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने का है।
—————————-
कुलदीप सिंह राठौर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर शांता कुमार की टिप्पणी की आलोचना  करते हुए कहा है कि उनके नेता का अपमान करने का उनको कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि शांता कुमार उम्र की उस दलहिज पर खड़े है जहां उन्हें कोई भी बयान सोच समझ कर देना चाहिए।
राठौर ने कहा कि शांता कुमार न तो सफल मुख्यमंत्री रहें और न ही नेता के तौर पर जो अपना कार्यकाल तक पूरा नही कर सकें। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके नेता राहुल गांधी पर टिपण्णी कर शांता कुमार ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। शांता कुमार क़े मुख्यमंत्रित्व काल में सेब बागवानों पर किये गए उनके अत्यचार,बागवानों पर  बरसाई गई गोलियों के जख्म आज भी ताजा हैं।  प्रदेश के बागवान उन्हें कभी भी इस के लिये उन्हें माफ नही करेंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है और कांग्रेस उनका किसी भी स्तर पर अपमान सहन नही कर सकती। उन्होंने कहा कि शांता कुमार को अपनी इस टिप्पणी के लिये राहुल गांधी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed