हिमाचल : चंबा में दर्दनाक हादसा, कार के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत

चंबा: चंबा जिला के तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र  भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर के कारण वीरवार रात को स्विफ्ट साउआ पधरी के समीप लुढ़क कर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।  

जानकारी के अनुसार बनीखेत से बुलवास की ओर जा रही स्विफ्ट कार पर अचानक पहाड़ी से लुढ़क कर भारी-भरकम पत्थर आ गिरा। इससे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। परिणस्वरूप कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राजेश कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार तीसा क्षेत्र में ही जेबीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।  राजेश कुमार के दोनों बच्चे बनीखेत में स्कूल में पढ़ाई करते थे। बच्चों को स्कूल से लाने के लिए ही राजेश कुमार पत्नी के साथ बनीखेत गए थे। लौटते समय इनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

मृतकों की पहचान राजेश कुमार 40 वर्षीय पुत्र नरेन सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, हंसो 36 वर्षीय पत्नी राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, आरती 17 वर्षीय पुत्री राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, दीपक 15 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, राकेश कुमार 44 वर्षीय पुत्र हरि सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा और चालक हेम पाल 37 वर्षीय पुत्र इंदर सिंह, गांव सलांचा, डाकघर के रूप में हुई है।

शुक्रवार को मृतकों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल तीसा में किया किया गया। शव परिजनों सौंप दिए गए हैं।  पुलिस दवारा मामले की जाँच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला के तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र में वीरवार रात सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप-मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा जिला के तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र में वीरवार रात सड़क दुर्घटना में छह लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed