प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री की देन : रोहित ठाकुर

शिमला:  प्रदेश के हर क्षेत्र में समान विकास हुआ है जिसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जाता है। यह बात आज मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल क्षेत्र की गा्रम पंचायत नकराड़ी में घुडकु कैंची से चेवडी बलासन सम्पर्क सड़क का भूमि पूजन के उपरांत उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

रोहित ठाकुर ने बताया कि 4 करोड. 68 लाख की लागत से 8.5 किलोमीटर लम्बी इस सम्पर्क सड़क को नाबार्ड के तहत स्तरोन्नत किया जायगा जिससे 15 गांवों के 5000 लोग लाभान्वित होंगें। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास उस क्षेत्र में सड़क सुविधाओं पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण तथा स्तरोन्नत करने के लिए 156 करोड़ रू. की 36 परियोजनाएं गत तीन वर्षों में स्वीकृत की गई हैं। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर गांवों को सड़क सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने लोगों से गांव के विकास के लिए परस्पर सहयोग के साथ आगे बढ़ने का भी आहवान किया। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि नारकण्डा-सिद्धपुर-बागी-टिक्कर-रोहडू सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग की सैधांतिक स्वीकृती प्राप्त होने का श्रेय वर्तमान सरकार को जाता है। रोहित ठाकुर ने गा्रम पंचायत झारग-नकराड़ी तथा मांदल पंचायत के ग्रामवासियों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना तथा उसके समाधान बारे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निदेश दिए।

मुख्य संसदीय सचिव ने नवयुवक मंडल नुनाड, झगटान में चार दिवसीय ग्रामीण स्तरीय वॉलीवाल, बैंडमिंटन, कैरम प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झगटान के जमा दो का भवन अतिशीघ्र इस क्षेत्र के निवासियों को समर्पित ेकर दिया जायेगा। उन्होंने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया। रोहित ठाकुर ने नवयुवक मंडल नुनाड झगटान के भवन की छत निर्माण के लिए 2 लाख, नवयुवक मंडल नुनाड झगटान को 30 हजार तथा महिला मंडल को 20 हजार रूपए प्रदान किए।

अध्यक्ष युवक मंडल मुकेश भागटा ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया तथा बताया कि इस प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री मोतीलाल, प्रधान गा्रम पंचायत झगटान मीरा भागटा, उप प्रधान विनोद लालटा, अध्यक्ष युवक मंडल मुकेश भागटा, संजीव भागटा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *