नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सुरक्षा तैयारियों को पुख्ता करने के लिए देशभर के कई राज्यों को 7 मई को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह अभ्यास युद्ध जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिकों और संस्थानों की तैयारी परखने के मकसद से किया जा रहा है ।इसका मकसद है देश को किसी भी संभावित खतरे के लिए तैयार करना। ये ड्रिल देशवासियों को जागरूक करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों को भेजे गए निर्देश में निम्नलिखित तरह के मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं:-
-
संभावित हवाई हमले की स्थिति में चेतावनी सायरन का पूर्वाभ्यास।
-
दुश्मन देश के हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए और सुरक्षा के मानक अपनाने के लिए नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण देना।
-
हमले की स्थिति में कैसे बचें? उसके उपायों के बारे में लोगों को बताना और प्रशिक्षण देना।
-
महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को युद्ध के समय में हमले से बचाने और संरक्षित करने की कोशिश करना और उसके लिए ट्रेनिंग देना।
-
हमले के समय निकासी योजना को लागू करने और उसका पूर्वाभ्यास करना।













