कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए CM सुक्खू मंत्रियों के साथ अहमदाबाद रवाना
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए CM सुक्खू मंत्रियों के साथ अहमदाबाद रवाना
शिमला: अहमदाबाद में मंगलवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रदेश के कई नेता सोमवार दोपहर रवाना हुए। बता दें, कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होगा। अधिवेशन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने मंत्रियों के साथ सोमवार दोपहर बाद शिमला से रवाना हुए। 8 अप्रैल को कांग्रेस वर्किंग कमेटी और नौ को राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और AICC के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर भी शामिल होंगे। CWC की बैठक में विशेष रूप से सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री सुक्खू की वापसी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे 10 अप्रैल की शाम या 11 अप्रैल की सुबह शिमला लौट सकते हैं।