संजौली : ढिंगू मंदिर के समीप तेंदुए ने  गेट के ऊपर से छलांग लगा पालतु कुत्ते का किया शिकार

शिमला: देर रात काम से लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

शिमला : शिमला शहर के कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह तेंदुए को धक्का मारा और खुद को इससे छुड़ाया। इस हमले में युवक के कपड़े फट गए।  शोर मचाने के बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार कृष्णानगर का रहने वाला मनोज देररात 11:00 बजे ड्यूटी  से घर लौट रहा था। इसी दौरान दाड़नी के बगीचे के पास युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। स्थानीय पार्षद बिट्टू कुमार का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। युवक पर देर रात तेंदुए ने हमला किया है। गनीमत यह रही कि शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। कहा कि वन विभाग को यहां पिंजरा लगाने के लिए कहा गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed