SBI प्रबंधक और एजेंसी प्रतिनिधि 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

हिमाचल: BDO 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

हिमाचल: प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कांगड़ा जिले के खंड विकास अधिकारी(बीडीओ) परागपुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

बीडीओ पर आरोप है कि उसने DC ऑफिस से निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए रिलीज करवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। रीना देवी ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आज रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed