शिमला: IGMC में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कल से ऑपरेशन शुरू
शिमला: IGMC में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कल से ऑपरेशन शुरू
शिमला: शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। हाल ही में आईजीएमसी में 132 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। नौकरी से हटाए गए इन कर्मचारियों के समर्थन में दूसरे आउटसोर्स कर्मचारी भी आ गए थे। आउटसोर्स कर्मचारियों ने कहा था कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह अनिश्चिकालीन हड़ताल कर सकते हैं। हालांकि सुबह के बाद शाम तक ही उनकी हड़ताल खत्म हो गई है। प्रशासन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की मांग मानते हुए आईजीएमसी से निकाले गए 132 कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। आइजीएमसी अस्पताल के डिप्टी एमएस डाक्टर प्रवीण भाटिया ने बताया कि अस्पताल में कल से ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन को सरकार से आदेश हुए हैं कि 132 कर्मचारियों के साथ फिर से री टेंडर किया जाए। उन्हें दोबारा काम पर रखा जाए। सरकार की तरफ से आए आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को फिर से 6 माह के लिए काम पर रखा जाए।