हमीरपुर की ये सड़कें रहेगीं बंद…

15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क

हमीरपुर : उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत मैड़-भगेटू सड़क के कुछ हिस्सों पर नालियों के निर्माण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 सितंबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मैड़-भगेटू सड़क पर नालियों के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 सितंबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक ट्याले दा घट-झिनकरी-लोअर मैड़ सड़क या मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

30 तक बंद रहेगी झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भरयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क

हमीरपुर : नादौन उपमंडल में झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भरयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क पर सीसी पेवमेंट लगाने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 11 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सीसी पेवमेंट लगाने के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने लिए झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भरयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क पर वाहनों की आवाजाही 30 सितंबर तक बंद की जा रही है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कांगू-रंगस सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed