शिमला: कोटखाई में भीषण अग्निकांड; दो परिवार हुए बेघर

शिमला: शिमला उपमंडल कोटखाई के टाहू गांव में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगने से एक बहुमंजिला घर जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और दमकल वाहन के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से पूरे गांव को बचा लिया गया। प्रशासन की ओर से प्रभावितों के परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवा दी गई है। करीब दो घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। उस समय तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह ने बताया कि जय कृष्ण से घर में आग लग गई। पांच परिवारों के 20 कमरे, गोशाला सहित पूरा सामान जल गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। सूचना के बाद जुब्बल और कोटखाई के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। सभी के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों में चेतन भिम्टा पुत्र जय कृष्ण भिम्टा, जय प्रकाश भिम्टा पुत्र हीर दास भिम्टा, नरेंद्र भिम्टा पुत्र दौलत राम भिम्टा , देविंद्र भिम्टा, भागमल व सुरेंद्र पुत्र दौलत राम शामिल हैं। उन्होंने कहा आग से करीब पचास लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राशन, कंबल, कपड़े व दस-दस हजार की फौरी राहत उपलब्ध करवा दी गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed