पहली बार हिमाचल विधानसभा में शुरू हुआ शून्यकाल

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली बार हिमाचल विधानसभा में शून्यकाल की शुरुआत हुई। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक प्रश्नकाल के बाद सदन में आधे घंटे के लिए लोकसभा और राज्यसभा की तर्ज पर शून्य काल संपन्न हुआ। इस दौरान सात विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा की तर्ज पर ही हिमाचल विधानसभा में भी शून्यकाल की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि शून्यकाल शुरू होने से विधायकों को प्रश्नकाल के अलावा भी आधे घंटे के लिए अपने क्षेत्रों की समस्या उठाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सदस्यों को सत्र शुरू होने से डेढ़ घंटा पूर्व इसकी सूचना देनी होगी। पहले 10 सदस्यों को इस दौरान प्राथमिकता दी जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed