शिमला: राजभवन के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ 18 दिसंबर को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों अडानी पर अमरीका की अदालत में लगे भ्र्ष्टाचार के गंभीर आरोप,पूंजीपतियों को सरंक्षण देने व मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में कांग्रेस केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार की इस तानाशाही नीतियों के खिलाफ 18 दिसम्बर को देश भर मे विरोध प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। इस धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी भी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारियो,जिला व ब्लॉक के सभी पूर्व पदाधिकारियो , कांग्रेसशासित नगर निगम के सभी कांग्रेस पार्षदों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों से 18 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे छोटा शिमला स्थित राहत होटल के समीप एकत्रित होने को कहा है। इसके पश्चात पार्टी के सभी लोग राजभवन के समुख केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed