राज्य के विकास के लिए सरकार और संगठन मिलकर कर रहे हैं कार्य – प्रतिभा सिंह

हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने सभी को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी और कहा कि सरकार ने दो सालों में अभूतपूर्व विकास किया है। राज्य सरकार अनाथ बच्चों, गरीब और वंचित वर्गों का सहारा बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का आशीर्वाद राज्य सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान वह प्रधानमंत्री के पास गईं और उनसे राज्य की मदद करने की गुहार लगाई लेकिन केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने विशेष आर्थिक पैकेज जारी कर आपदा प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की, जिसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है।
उन्होंने कहा कि आपदा से उबरने में काफी समय लगा, लेकिन राज्य सरकार ने बेहतर काम करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के गठन में गांधी परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हमेशा हिमाचल प्रदेश के हितों के लिए मुखर रहे और राज्य के विकास में उनका बहुमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि आपदा में कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर राहत कार्य में शामिल हुए और सरकार का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार और संगठन मिलकर कार्य कर रहे हैं तथा राज्य सरकार गरीब व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

बिलासपुर में आज कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न के दौरान  बारी-बारी सभी कांग्रेस नेता भाषण दे रहे थे और सरकार की उपलब्धियों का गुणगान कर रहे थे। इसी बीच जब बारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की आई तो उन्हें भाषण के बीच में ही उन्हें भाषण को खत्म करने के लिए कहा गया। पास खड़े पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जैसे ही भाषण खत्म करने को कहा तो प्रतिभा सिंह नाराज हो गईं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed