हिमाचल: प्रदेश में चार दिन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार…

शिमला: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा व किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। बाकि जिलों में आगामी सात दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।  वहीं 29 नवंबर तक बिलासपुर और मंडी के सुंदरनगर में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन व चार दिसंबर को समूचे प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed