चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

शिमला: रोहड़ू में कार खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

शिमला : शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार  शिमला जिले के उपमंडल रोहडू के चढ़गांव के तहत बढियारा गांव के पास जलवाड़ी रोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है।  दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। जब एक ऑल्टो कार बढ़ीयारा-जालवाड़ी सड़क पर जांगला की तरफ जा रही थी। इस दौरान चालक ने कार से अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त गाड़ी में दो लोग सवार थे। इसमें से एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते वक्त दूसरे व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान मान सिंह ठाकुर (52 वर्ष) और हेम सिंह (33 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों झलवाड़ी तहसील, उपमंडल रोहड़ू, जिला शिमला के रहने वाले थे। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दवारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed