हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में 29 सितंबर तक मौसम खराब

शिमला: प्रदेश में 25 से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कई स्थानों पर 29 सितंबर तक मौसम खराब बना रह सकता है। 30 सितंबर से सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया था। शुक्रवार को ऑरैंज अलर्ट के बाद आगामी दो दिनों तक यैलो अलर्ट रहेगा और शुक्रवार को प्रदेश के 7 जिलों शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, चम्बा, सोलन, कुल्लू व मंडी में हल्के से मध्यम फ्लश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है।

  राजधानी शिमला में सुबह मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया । शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बरसाती नाले उफान पर आ गए। कई जगह भूस्खलन भी हुआ। नाले में आई बाढ़ से टालैंड के पास मलबे में एक गाड़ी दब गई। खलीनी-टूटीकंडी मार्ग पर टालैंड नाले में एक पेड़ ढह गया है। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में अंबोया खाला में बादल फटने से व्यापक नुकसान हुआ है। यहां मलबे में दबने से रंगी राम पुत्र कंशु की माैत हो गई। वहीं बादल फटने के बाद बड़ी मात्रा में आए मलबे से पांच दुकानें, दो छोटे पुल, एक शेड व दो घराट क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed