कांगड़ा: होटल में कार्यरत कुक ने महिला कर्मचारी पर चाकू से किया हमला
कांगड़ा: होटल में कार्यरत कुक ने महिला कर्मचारी पर चाकू से किया हमला
कांगड़ा: मैक्लोडगंज स्थित एक निजी होटल में काम करने वाले कुक ने यहां एक महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को टांडा रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
कांगड़ा जिले के एएसपी वीर बहादुर ने कहा कि युवती अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है, जो मैक्लोडगंज के जोगीवाड़ा में एक रेस्टोरेंट में काम करती है। वहीं, देर रात लगभग 1 बजे किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट में काम करने वाले कुक ने युवती के गले में तेजधार हथियार से वार कर दिया। जैसे ही मैक्लोडगंज पुलिस थाना को इस बारे सूचना मिली वैसे ही पुलिस जल्द से धर्मशाला अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है।
वीर बहादुर ने कहा युवती टांडा अस्पताल में उपचाराधीन है। युवती खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी कुक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।