हिमाचल: प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अवधि एक दिन बढ़ी

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अब 11 दिन का हो गया है। शुक्रवार को विधानसभा सदन की कार्यवाही एक दिन  बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पहले सत्र में 10 बैठकें निर्धारित थीं। अब सोमवार के साथ मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही होगी। शुक्रवार को इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान की ओर से लाए गए प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह व्यवस्था दी। वहीं विपक्ष ने इसका स्वागत किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed