कमलेश ठाकुर ने मानसून सत्र की कार्यवाही में लिया हिस्सा; CM सुक्खू के साथ पहुंचीं विधानसभा

हिमाचल: प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक एवं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने मानसून सत्र की कार्यवाही में मंगलवार को पहली बार हिस्सा लिया। कमलेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ विधानसभा पहुंचीं। इस दौरान उनके आगमन पर जमकर ठहाके लगे और कुछ देर के लिए सदन का माहौल खुशनुमा हो गया। दरअसल, भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने सीएम की पत्नी और विधायक कमलेश ठाकुर का सदन में स्वागत। इसके बाद स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कमलेश ठाकुर का स्वागत किया और कहा कि पहली बार सदन में कमलेश ठाकुर जी आई हैं। इस दौरान पूर्व सीएम और मौजूदा नेता विपक्ष जय राम ठाकुर ने सीएम सुक्खू से कहा कि आप भी कमलेश का आप भी स्वागत करें। सीएम की पत्नी को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर बोले कि भाभी जी, जो भी  सदन में पहली बार आते हैं सीएम उनका स्वागत करते हैं। लेकिन आपका स्वागत नहीं कर रहे हैं।  इस पर सदन में ठहाके गूंज पड़े।


 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed