शिमला: IGMC में कर्मचारियों ने की हड़ताल; 6 घंटे तक पेन डाउन
शिमला: IGMC में कर्मचारियों ने की हड़ताल; 6 घंटे तक पेन डाउन
शिमला: शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के आरकेएस कर्मचारियों ने मंगलवार से 31 अगस्त तक सुबह 8 से दोपहर बाद 2 बजे तक पैनडाऊन स्ट्राइक पर जाने का निर्णय लिया है। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आर. के. एस. कर्मचारियों ने भेंट भी की है और उन्होंने आर. के. एस. कर्मियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है लेकिन वे आश्वासनों से संतुष्ट नहीं है, अपितु उनकी मांगों को पूरा करने संबंधी लिखित रूप में मिलता है तो वे अपनी स्ट्राइक से हटेंगे, अन्यथा 2 सितम्बर से वह पूरा दिन हड़ताल हड़त पर चले जाएंगे। ऐसे में 2 दिनों के अवकाश के बाद आई.जी.एम.सी. आने वाले मरीजों को पर्ची तक बनवाने में भारी परेशानी झेलनी होगी। हालांकि आर. के. एस. कर्मी यहां एक काऊंटर पर सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्ची होगी और कैश लेंगे, अन्य ओ.पी.डी. के लिए टर पर्ची व कैश सुविधा बंद रहेगी।