हिमाचल: विधानसभा में 26 अगस्त को आयोजित होगी दलीय बैठक

शिमला: मानसून सत्र से एक दिन पहले 26 अगस्त को अपराह्न 12:15 बजे हि.प्र. विधान सभा  के अध्यक्ष श् कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र के सुचारू संचालन तथा रचनात्मक सहयोग के लिए विधान सभा सचिवालय में दलीय बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि चौदहवीं विधान सभा का षष्टम सत्र 27 अगस्तको पूर्वाह्न 11 बजे आरम्भ हो रहा है और वर्तमान विधान सभा में सिर्फ दो दलों के सदस्य ही चुन कर आए हैं। इस बैठक में माननीय संसदीय कार्य मंत्री  हर्ष बर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव  मोहन लाल ब्राक्टा, सरकारी उप मुख्य सचेतक  केवल सिंह पठानियां, सदस्य सुखराम चौधरी तथा सदस्य विनोद कुमार शामिल होंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed