प्रतिभा सिंह 21 जून को हमीरपुर व देहरा के एक दिवसीय दौरे पर

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह कल 21 जून को हमीरपुर व देहरा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह हमीरपुर में डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा व देहरा में कमलेश ठाकुर के विधानसभा उप चुनाव के नामंकन में मौजूद रहेंगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश के तीन उप चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने को कहा है। उन्होंने आज हमीरपुर व देहरा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ नामंकन के बाद होने वाली जन सभाओं की तैयारियों की जानकारी लेते हुए ब्लॉक पदाधिकारियों से चुनाव तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लिया।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इन सभाओं को सफल बनाने के लिये दिशानिर्देश देते हुए कहा कि जिस भी पदाधिकारी को चुनाव प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उसे उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करना होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed