सेब उद्योग को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी : रोहित ठाकुर

शिमला: रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते सेब की बाग़वानी हाशिए पर आ गई है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सेब पर आयात शुल्क 100% प्रतिशत करने की बात कही थी इसके विपरीत भाजपा ने 70% प्रतिशत से घटाकर 35% तक कर दिया। आयात शुल्क घटने के बाद देश में लगभग 44 देशों से सेब आयात किया गया जिसका खामियाजा बागवानों को आर्थिक तौर पर उठाना पड़ रहा है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि MIS के तहत सेब की देनदारी पिछली भाजपा सरकार देने में विफ़ल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने MIS की  98 करोड़ रूपये की बागवानों की देनदारी का भुगतान कर दिया है बची हुई देनदारी जल्द ही जारी होगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि MIS के तहत केंद्र से मिलने वाली 50% प्रतिशत सब्सिडी को समाप्त कर भाजपा ने बागवानों के जख्मों पर नमक मलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद सेब बाग़वानी के ज्वलंत मुद्दों का हल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सेब को बिक्री किलोग्राम से करने, यूनिवर्सल कार्टन लागू करने जैसे कई निर्णय लिए गए। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बाग़वानी समृद्ध हो सकें इसके लिए सरकार ने विभिन्न जगहों पर CA स्टोर बनाने का निर्णय लिया है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य हैं जहां दूध पर MSP लागू किया गया है।
रोहित ठाकुर ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए वोट मांगे।  
शिमला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि भाजपा की बाग़वान विरोधी नीतियों से सेब की बाग़वानी पर खतरों के बादल मंडरा रहे हैं। आयात शुल्क को बढ़ाने के लिए संसद में पूरी ताक़त से बागवानों की आवाज़ उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों-बागवानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी आय तो बढ़ी नही लेकिन आज कृषि-बाग़वानी क्षेत्र में लागत दोगुना हो गई है।
विनोद सुल्तानपुरी ने जनता से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की।
पूर्व विधायक कॉमरेड राकेश सिंघा व पूर्व मेयर संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा व 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। राकेश सिंघा ने कहा कि 800 से अधिक आंदोलित किसानों की शहादत के लिए भाजपा जिम्मेदार है। पूर्व मेयर संजय चौहान ने कहा कि 2024 का चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हैं। उन्होंने भाजपा को अग्निवीर योजना पर घेरा।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी, कॉमरेड राकेश सिंघा व संजय चौहान ने जुब्बल क्षेत्र कोट–कायना, मंढोल, सारी कैंची, चेबड़ी, पटसारी, अन्टी शराचली क्षेत्र के भरोट, सेब मंडी अणु, दोची, सुंड़ली व नगर पंचायत जुब्बल का दौरा किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed