सुधीर शर्मा बोले- देश में तीसरी बार बनने जा रही है मोदी सरकार

धर्मशाला: धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। सुक्खू सरकार की महिला को 1500 रूपये पेंशन देने की गांरटी को लेकर सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 1500 रूपये के लिए दूसरी बार फार्म भरवाकर कांग्रेस सरकार महिलाओं को छलने का काम कर रही है। पहले भी महिलाओं के फार्म भरवाए गए थे, लेकिन इन महिलाओं को 14 माह बाद भी पैसे नहीं मिले। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपए की झूठी गारंटी दी थी। पहले तो इस योजना से सरकार अपना पिंड छुड़ाती रही, लेकिन बाद में जब जनता का दबाव बना तो प्रदेश में सबसे कम संख्या वाली जगह लाहौल को चुना गया। उसके बाद यह योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। मतलब देने की नीयत नहीं है, सिर्फ बखान करना है और इसी चीज को बार बार तोड़ मरोड़ करके पेश कर रहे हैं सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में हिमाचल और देश की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का विजन रखा गया है। इसके तहत देश-प्रदेश में जितने भी स्वयं सहायता समूह हैं, उनके उत्पादों की ब्रांडिंग केंद्र सरकार करेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल से लेकर किसी भी क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की ब्रांडिग भाजपा सरकार करेगी। यह मोदी जी की गांरटी है। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है।  सुधीर शर्मा ने कहा कि ”हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम लोग मिलजुल कर जहां देश में मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के लिए सशक्त कार्यकाल के लिए दिन रात एक करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed