मण्डी/पधर : जिला स्तरीय किसान मेला पधर के दौरान महिला मंडलों के लिए आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिताएं

रंगोली में महिला मंडल पत्योंण प्रथम, द्वितीय पुंदल-1,तृतीय बडवाहन रहा

पधर : जिला स्तरीय किसान मेला पधर के अवसर पर महिला मंडलों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य थीम मतदान के प्रति मतदाता जागरूकता रहा। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम महिला मंडल पत्योंण द्वितीय पुंदल-1, तृतीय स्थान पर महिला मंडल बडवाहन रहा इस बात की पुष्टि करते हुए मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय किसान मेले के दौरान महिला मंडलों के लिए विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत ही मतदाता जागरूकता थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में महिला मंडल पत्योंण , पुंदल-1 दूसरे तथा महिला बडवाहन तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में कुल 10 महिला मंडलों ने भाग लिया

सम्बंधित समाचार

Comments are closed