भाजपा का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रवाद – कंगना रनौत

मण्डी: प्रदेश के मण्डी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने गुरुवार को मण्डी जिला के सुंदरनगर में मंडल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कंगना ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर इकट्ठा किए गए चंदे को भाजपा का स्कैम बताया था। कांग्रेस को होश नहीं रहा है और कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं। देश में कांग्रेस द्वारा कुबुद्धि और कुराजनिति के खिलाफ भाजपा को लड़ना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेना और शहीदों को लेकर अभद्र टिप्पणी करती है। भाजपा का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रवाद है और लोकसभा चुनाव-2024 एक धर्मयुद्ध है। कंगना ने कहा कि मण्डी और पहाड़ की लड़कियां हिम्मत और जोश के साथ दमदार हैं। कंगना ने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र से उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा होने पर कांग्रेस पार्टी को खूब मिर्ची लगी है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनके खिलाफ कई अभद्र बातें कही। लेकिन, अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बालीवुड स्टार हेमा मालिनी के खिलाफ भी अभद्र भाषा बोलने से पीछे नहीं हटे हैं। कंगना ने कहा कि 75 वर्षीय महिला हेमा मालिनी के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा बोलना या कहना शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आज तक किसी को सम्मान नहीं दिया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed