एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात, दूसरी तरफ बच्चियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने में सरकार नाकाम : जैनब चंदेल

आज देश में जिस प्रकार महंगाई बढ़ी है उस पर भाजपा कभी कुछ नहीं बोलती – जैनब चंदेल

शिमला: प्रदेश महिला कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश की महिला शक्ति भाजपा की तानाशाही नीतियों, निर्णयों,बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा नेतृत्व एनडीए को सत्ता से बाहर करने के लिये चुनावों में एकजुटता से काम करेंगी। उन्होंने जिला शिमला की पदाधिकारियों की मीटिंग राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में की।
जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि आज देश में जिस प्रकार महंगाई बढ़ी है उस पर भाजपा कभी कुछ नहीं बोलती। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय जब एलपीजी गैस सिलेंडर 350 रुपए का मिलता था तो उस समय भाजपा  महंगाई का रोना रोते नहीं थकती थी।आज जब गैस का सिलेंडर 1000 का मिल रहा है तो भाजपा अपना मुंह नही खोलती। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गृहणियों पर पड़ा है जिन्हें अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।
जैनब चंदेल ने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत के लिये महिला कांग्रेस चुनाव प्रचार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉकों में महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों को इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है इसलिए कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
जैनब चंदेल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के भाजपा के नापाक इरादों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश के लोग इसका भी मुंहतोड़ जवाब भाजपा को देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर छह विधानसभा उप चुनाव थोप कर भाजपा ने जनमत का अपमान किया है इसलिए उसे इन उप चुनावो में भी करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।
जैनब ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन जारी कर अपनी पहली गारंटी पूरी की है। महिलाओं को जो 1500 रुपए देने की गारंटी दी थी,उसे भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसका विरोध करते हुए चुनाव आयोग से इसकी प्रक्रिया को रुकवा दिया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा पूरी तरह महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा  महिला, किसान, युवा तथा मज़दूर विरोधी है |उनका डटकर विरोध किया जाएगा|महिलाएं कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच लेकर जाएगी|

सम्बंधित समाचार

Comments are closed