शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं व बधाई दी है। अपनी बधाई संदेश में प्रो. धूमल ने कहा कि होली का पर्व रंग और उमंग का पर्व है। यह प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ मिलजुलकर विकास के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। रंगों का यह त्योहार सभी की जिंदगी में समृद्धि और प्रसन्नता लेकर आए। उन्होनें सभी से इस पर्व को उल्लास और सदभाव से मनाने का आग्रह किया है। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने होली के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है और कहा कि यह त्योहार एकता सोहार्द और सहिष्णुता की भावना को दर्शाता है। विविधता में एकता की भावना को प्रदर्शित करता है। यह त्योहार सभी के जीवन में स्वास्थ्य समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्य प्रवक्ता डा. राजीव बिन्दल, प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शर्मा ने भी प्रदेशवासियों को रंगो के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाऐं दी है।