किसानों ने महाशिवरात्रि महोत्सव में प्राकृतिक खेती के उत्पादों की लगाई गई ‌प्रदर्शनी

सुंदरनगर में प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन प्लॉट को देखने पहुंचे कुल्लू के किसान

सुंदरनगर: कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश जिला मंडी विकास खंड सुंदरनगर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा मंडी द्वारा विकास खंड सुंदरनगर की विभिन्न पंचायतों में दो दिवसीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला कुल्लू के 57 किसानों को प्राकृतिक खेती में लगाए गए प्रदर्शन प्लॉटों का भ्रमण करवाया गया तथा शुन्य लागत जहर मुक्त प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया। सुंदरनगर और कुल्लू के किसानों ने प्राकृतिक खेती के बारे आपस में चर्चा की तथा अपने अनुभवों को भी सांझा किया। कुल्लू के किसानों ने कहा कि उन्हें इस भ्रमण कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला है। बावजूद इसके कि कुल्लू और सुंदरनगर के वातावरण में बहुत अंतर है फिर भी प्रशिक्षकों ने कुल्लू की जलवायु के अनुकूल प्राकृतिक खेती के टिप्स बताए।

सुंदरनगर कृषि विकास खण्ड के खण्ड तकनीकी प्रबंधक लेखराज और सहायक तकनीकी प्रबंधक योगराज द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। लेखराज ने किसानों को मिश्रित खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मिश्रित खेती में एक से अधिक फसलों को एक साथ लगाया जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको अपने यहां की मिट्टी और वातावरण के हिसाब से फसलों का चुनाव करना होगा। मिश्रित खेती का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे कम जगह में अधिक उत्पादन पाया जा सकता है। वहीं खाली जगह का अच्छा इस्तेमाल हो जाता है। मिश्रित खेती में किसान की आय 2-3 गुना तक बढ़ जाती है, क्योंकि लागत कम हो जाती है।

साथ ही लेखराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरास्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2024 मे किसानों द्वारा मंडी के पड्डल मैदान में प्राकृतिक खेती से तैयार की गई सब्जियों तथा उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed