अनुराग ठाकुर की “तिरंगा मार्च” दादरा और नगर हवेली में

  • “तुष्टिकरण की राजनीती के चलते अजमल कसाब और याकूब मेमन जैसे आतंकियों की फांसी पर आंसू बहाते हैं कांग्रेसी”
  • “देशविरोधियों के साथ मिलकर वीर सैनिकों की शहादत का अपमान करते हैं राहुल गांधी “
"देशविरोधियों के साथ मिलकर वीर सैनिकों की शहादत का अपमान करते हैं राहुल गांधी "

“देशविरोधियों के साथ मिलकर वीर सैनिकों की शहादत का अपमान करते हैं राहुल गांधी “

शिमला: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश और मुम्बई में मौत का खेल खेलने वाले आतंकी अजमल कसाब और याकूब मेमन की फांसी पर आंसू बहाते हैं और देशविरोधियों के साथ मिलकर, देश के वीर सैनिकों की शहादत का अपमान करते हैं। कांग्रेस पार्टी देशभक्त नहीं, देशविरोधी है। ठाकुर ने आज मुंबई में युवा सम्मलेन को सम्बोधित किया और उसके उपरान्त तिरंगे की शान में “तिरंगा मार्च” का नेतृत्व किया। युवाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी देशविरोधी, आतंकवादी और भ्रष्टाचारी के साथ है।

उन्होंने आरोप लगाया की कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीती के लिए महिला लश्कर आतंकी इशरत जहां को भी “मासूम” साबित करने में लगी थी। उन्होंने भाजपा सांसद और पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह के आरोपों पर कांग्रेस पर वार करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी, वर्तमान में प्रधानमंत्री और तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मौत का सौदागर कहने वाली इस कांग्रेस पार्टी ने उन्ही को “मौत का सौदागर” कह दिया था। तत्कालीन जांच अधिकारी और स्वयं लश्कर आतंकी डेविड हेडली, इस बात की पुष्टि कर चुके हैं की इशरत जहां एक प्रशिक्षित आतंकी थी जिसका उद्देश्य मोदी जी को मारना था। दुःख की बात तो यह है कई राजनैतिक दलों ने

ठाकुर ने आरोप लगाया की कांग्रेस पार्टी न सिर्फ आदर्श हाऊसिंग घोटाला किया है पर आतंकवादियों का समर्थन भी किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विशेषकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना होगा की वह देश के विरोध में नारे लगाने वाले जीएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उमर खालिद उमर जैसे देशविरोधियों के साथ हो या फिर देशभक्त वीर सैनिकों के साथ हो जिनका कन्हैया कुमार और उनके जैसे देशविरोधी लगातार अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया की कांग्रेस पार्टी शहीद सैनिक परिवारों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शर्मा जाते हैं और आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाते हैं। वोट बैंक की राजनीती के चक्कर में देश की शांती, सोहाद्र और अखंडता से भी खिलवाड़ कर सकते हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *