जिलाधीश शिमला ने की विधान सभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

पठानिया ने अनुपम कश्यप को दी जिला शिमला का जिलाधीश नियुक्त  होने पर बधाई 

शिमला:   जिला शिमला के नव नियुक्त जिलाधीश अनुपम कश्यप ने आज हि.प्र. विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर  पठानिया ने अनुपम कश्यप को जिला शिमला का जिलाधीश नियुक्त  होने पर बधाई दी। पठानिया ने कहा कि जिला शिमला के जिलाधीश का पद बहुत महत्वपूर्ण है तथा जिम्मेदारियों से भरा है। भेंट के दौरान  पठानिया ने कहा कि विधान सभा का बजट सत्र भी 14 फरवरी से आरम्भ हो रहा है। उन्होने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की जिम्मेवारी जिला प्रशासन के पास रहती है तथा परिवहन व्यवस्था भी सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ही पूर्णत: जिम्मेवार होगा। पठानिया ने इस अवसर पर जिलाधीश को अपनी शुभकामनाएं दी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed