राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की देशभर में धूम : राममय हुआ शिमला, शहर में निकाली गई प्रभात फेरी; उत्सव का माहौल

शिमला : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। देशभर में जहाँ श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी समय से खूब जोर शोरों से तैयारियाँ चली हुईं थी वहीं आज वो घड़ी आ गई प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया। श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान मंत्रोचार के साथ आज पूरा हो गया है। गर्भगृह से श्रीराम के प्रथम दर्शन हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही रामलला की आंख से पट्टी खोली, उन्हें काजल लगाया गया। हाथों में धनुष-बाण धारण किए श्रीराम पीतांबर से सुशोभित हैं।

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव सा माहौल बना हुआ है। वहीं प्रदेश में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साहा देखने मिल रहा है। शिमला जिला के 100 से अधिक और राजधानी के 60 मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया गया। मंदिरों में सोमवार सुबह अखंड रामायण पाठ, हवन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ हुआ। राजधानी का सबसे बड़ा कार्यक्रम राम बाजार स्थित राम मंदिर में हो रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे अखंड रामायण पाठ का भोग का आयोजन हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व अन्य मौजूद रहे। सुबह 11:30 बजे से मंदिर में एलईडी स्क्रीन से अयोध्या का लाइव प्रसारण किया गया। वहीं शिमला के टूटीकंडी गीता मंदिर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिला के मंदिरों व धार्मिक स्थलों को श्रीराम मंदिर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर भव्य ढंग से सजाया गया है। वहीं शाम 5 बजे को मंदिरों में दीपोत्सव होगा। रिज मैदान पर शाम 7:00 बजे आतिशबाजी होगी। शहर में 5100 घी के दीपक जलाए जाएंगे।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर शिमला स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर को खास तरह की एलईडी लाइट से सजाया गया है। सोमवार शाम को यहाँ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दीप जलाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed