कोरोना में भी सियासत कर रही जयराम सरकार : अभिषेक                

अभिषेक राणा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राणा ने लिखित इस्तीफा पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला को सौंपा है। उन्होंने इस विषय में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा की है। वह इस पद पर पांच साल से कार्यरत थे। अभिषेक ने अपने इस्तीफे में सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष के तौर पर बढ़ी हुई व्यस्तता को वजह बताया है। विधायक राजेंद्र राणा इस संस्था के संस्थापक हैं। पिछले साल ही अभिषेक को इस संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अभिषेक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से उन्होंने भेंट करके त्यागपत्र संबंधित कॉपी दी है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक पार्टी के हर कार्य को पूरा करने का प्रयास किया। पार्टी की तरफ से दिए गए इस मौके के लिए वह सदैव आभारी हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन पार्टी व पार्टी की नीतियों और गतिविधियों से वह जुड़े रहेंगे। भविष्य में पार्टी के जो दिशा-निर्देश होंगे, उन पर कार्य किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed