क्रस्ना लैब ने टेस्ट सैंपल लेना किए बंद, मरीजों की परेशानी बढ़ी

हिमाचल: प्रदेश  के सरकारी अस्पतालों में स्थापित क्रस्ना लैब में आज फ्री टेस्ट की सुविधा ठप हो गई है। जिस वजह से बुधवार सुबह से ही लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पतालों में पैथोलॉजी टेस्ट और एक्स-रे के लिए अनुबंधित कंपनी क्रस्ना ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया है। दरअसल, सभी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक सरकारी लैब में टेस्ट होते है। इसके बाद क्रस्ना लैब टेस्ट करती है।आज पूरे प्रदेश में क्रस्ना लैब ने सर्विस देना बंद कर दिया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed