शिमला: चौपाल में फॉर्च्यूनर खाई में गिरी, छात्रा की मौत, सात घायल
शिमला: चौपाल में फॉर्च्यूनर खाई में गिरी, छात्रा की मौत, सात घायल
शिमला: शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के तहत शंठा (झाड़ी) गांव के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसा शाम करीब 5:33 पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चौपाल में एक वाहन दुर्घटना आज शाम करीब 5:33 बजे पुलिस थाना चौपाल में एक वाहन दुर्घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना देने वाले शिकायतकर्ता ने बताया कि एक फॉर्च्यूनर वाहन, पंजीकरण संख्या HP 08B 3131, स्थान झाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में GSSS देवत के कुल 8 विद्यार्थी सवार थे। इस दुर्घटना में8 विद्यार्थियों में से एक छात्रा साक्षी पुत्री रमेश, गांव शंठा, डाकघर देवत, तहसील चौपाल, आयु 11 वर्ष की मौत हो गई तथा अन्य 7 बच्चे घायल हुए हैं। घायल 7 बच्चों में से एक बच्चे आयु 10 वर्ष को उपचार के लिए IGMC शिमला रेफर किया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।