ताज़ा समाचार

कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 3 ज़िलों में होगी स्क्रीनिंग

विद्यालय में 80 फीसदी से अधिक छात्र घर से ही लाते हैं उबला हुआ पानी लेकर

  • उपायुक्त ने छात्रों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की

शिमला:  उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला मे-फील्ड गए और वहां छात्रों से परस्पर विचार-विमर्श किया। उपायुक्त ने स्कूल में छात्रों के साथ विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प होकर पढ़ाई करनी चाहिए तथा सर्वांगीण विकास के लिए खेल व अन्य गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कई समकालीन विषयों पर भी गहन चर्चा की।

रोहन चंद ठाकुर ने प्रार्थना सभा के दौरान भी छात्रों से विचार-विमर्श किया और उनसे जाना कि कितने छात्र घर से उबला हुआ पानी लेकर विद्यालय में आते हैं। उन्होंने यह पाया कि विद्यालय में 80 फीसदी से अधिक छात्र पीने के लिए घर से ही उबला हुआ पानी लेकर आते हैं।

उपायुक्त ने अध्यापकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को पिछले वर्ष की पढ़ाई का पुनरीक्षण करवाएं, साथ ही उन्होंने अध्यापकों से कहा कि विद्यार्थियों को गणित विषय में और दक्षता लाने के लिए विशेष ध्यान दें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *