रामलाल मार्कण्डेय ने कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

 शिमला: पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने लाहौल-स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मार्कण्डेय ने आरोप लगाया कि लाहुल-स्पीति में जो भी टेंडर पारित होता है, उसका 10 परसेंट रवि ठाकुर के नाम फिक्स है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के नाम पर ही यह व्यक्ति एमएलए बना है। उन्होंने कहा कि पैसे के लेनदेन के पूरे आंकड़े उनके पास हैं। जिन्हें वह जल्द सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उनके इस्तीफे के साथ मामले की विजिलेंस जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी आईपीएच में दस प्रतिशत कमीशन रवि ठाकुर लेता है। इस तरह करोड़ो का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम ईमानदारी की बात करते हैं, वहीं उनके विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुक्खू सरकार इस मामले में एक्शन नहीं लेती है तो भाजपा विधानसभा का घेराव करने से भी नहीं हिचकेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed