ननखड़ी : सुबह सैर पर गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला..

शिमला: शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र में भालू द्वारा 2 महिलाओं पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायलों महिलाओं को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिलाओं की पहचान प्रवीणा पत्नी भजन दास व संगीता महेता पुत्री केदार मेहता निवासी गांव व डाकघर खुन्नी, ननखड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं सुबह सैर करने के लिए निकली थी। इस दौरान भालू ने अचानक दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी, ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।

वहीं वन विभाग ननखड़ी के रेंज अधिकारी राजेश्वर कल्यान ने बताया कि वन विभाग की ओर से दोनों महिलाओं को फौरी तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed