पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला में पुजारी और महिला विवाद में नया मोड़

मामले में क्रॉस FIR दर्ज

शिमला: राजधानी शिमला में पुजारी पर महिला से अभद्र व्यवहार करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में शिमला पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। महिला द्वारा पुजारी पर अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जबकि पुजारी ने महिला और उसके पति से मारपीट के आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी बालूगंज दीपक ने बताया कि पुजारी विनोद शर्मा की मेडिकल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुजारी ने महिला और उसके पति पर मिलकर डंडे से पिटाई करने के आरोप लगाये हैं।

बता दें कि बीते दिनों राजधानी के एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसमें मंदिर के ही पुजारी पर ही अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बालूगंज थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed