शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिये सोलन विधानसभा में कांग्रेस ने की 27 सदस्यीय समन्वय समिति गठित

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिये  सोलन विधानसभा में  27 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है।
सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के संजीव ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके अतिरिक्त रोहित शर्मा, रमेश ठाकुर,अरुण शर्मा,मुकेश शर्मा,हमिंदर ठाकुर,सुरेंद्र सेठी,अरविंद गुप्ता,कुशल जेठी,जितेंद्र ठाकुर बंटी, बलदेव ठाकुर,सुंदर सिंह जसवाल,कुल राकेश पंथ,ओमप्रकाश शर्मा, सरदार सिंह ठाकुर, इंद्र पाल, भूपेंद्र कश्यप,जतिन साहनी, अजय चौहान, मोहन मेहता, जगमोहन मल्होत्रा, अजय वर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, सुभाष वरमानी, अंकुश सूद व सुरेंद्र सिंह कश्यप को नामित किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल सिंह ठाकुर को शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिये  सह प्रभारी नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि राहुल सिंह ठाकुर शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को चुनाव कार्यो में सहयोग करेंगे।  उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed